महंगी चीज खरीदने के लिए EMI का ऑप्शन चुनें या Full Payment? किसमें होगी समझदारी

EMI vs Full Payment Options: जब भी घर में किसी महंगी चीज को खरीदने की बात आती है तो कई बार एक बार में ही सारी कीमत चुकाने की व्यवस्था नहीं होती है।

EMI vs Full Payment Options: महंगी चीज खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इसे EMI पर खरीदें या पूरा पैसा एक साथ चुका दें?दोनों विकल्पों के अपने फायदे और नुकसान हैं। सही विकल्प आपकी बचत, आय, ब्याज दर और आने वाले खर्चों पर निर्भर करता है। इसलिए खरीदारी से पहले सिर्फ मंथली EMI देखकर फैसला नहीं करना चाहिए।

EMI or Full Payment

महंगा सामान ईएमआई में खरीदें या नहीं (Photo: iStock)

EMI का विकल्प कब ठीक है?

अगर किसी महंगी चीज को खरीदने के लिए पूरी रकम खर्च करने से आपकी बचत लगभग खत्म हो रही हो तो EMI एक अच्छा विकल्प हो सकता है। उदाहरण के लिए आपके पास 5 लाख रुपये की बचत है और 3 लाख रुपये का लैपटॉप, कार या दूसरा सामान खरीदना है। अगर पूरा भुगतान करने के बाद आपके पास इमरजेंसी के लिए पैसा नहीं बच रहा है तो EMI के जरिए भुगतान करना ज्यादा सही होगा।

End of Feed