Peyush Bansal Net Worth: अरबों के मालिक हैं शार्क टैंक के जज, इतनी है पीयूष बंसल की संपत्ति

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 2, 2023, 05:53 PM IST

Peyush Bansal net worth: बिजनेस रियलिटी टीवी शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।

नई दिल्ली। बहुचर्चित रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) का दूसरा सीजन 2 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस सीजन के पैनलिस्ट में कारदेखो ग्रुप के फाउंडर अमित जैन शामिल हैं। मालूम हो कि शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में अमित जैन ने भारतपे के अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की जगह ली है। इनके अलावा पैनलिस्ट में बोट (boAt) के को- फाउंडर और सीएमओ अमन गुप्ता, लेंसकार्ट के सीईओ पीयूष बंसल, शुगर कॉस्मेटिक्स की को- फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह, शादी.कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल और एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर शामिल हैं।

peyush bansal

Peyush Bansal Net Worth: अरबों के मालिक हैं शार्क टैंक के जज पीयूष बंसल (Source: Instagram)

कौन हैं पीयूष बंसल?

पीयूष बंसल (Peyush Bansal) ने नवंबर 2010 में अमित चौधरी और सुमीत कपाही के साथ ओमनीचैनल आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट (Lenskart) की सह- स्थापना की थी। वह वर्तमान में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। 36 वर्षीय पीयूष बंसल शार्क टैंक के पहले सीजन के पैनल में भी शामिल थे।

End of Feed