NTPC Green Energy IPO: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के IPO में शेयरहोल्डर कोटे से मिलेंगे 1000 करोड़ रु के शेयर, चेक करें कौन है एलिजिबल

NTPC Green Energy IPO GMP: आईपीओ में बेचे जाने वाले टोटल शेयरों में से, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने अपनी पैरेंट कंपनी एनटीपीसी के मौजूदा शेयरधारकों के लिए 10% शेयर रिजर्व रखेगी। इसका मतलब है कि जिनके पास आरएचपी दाखिल करने के समय या उससे पहले एनटीपीसी के शेयर हैं, भले ही एक ही शेयर हो, वे एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ के शेयरहोल्डर कोटे में आवेदन कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 19 नवंबर को खुलेगा एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का IPO
  • 22 नवंबर को होगा बंद
  • शेयरहोल्डर कोटे से मिलेंगे 1000 करोड़ रु के शेयर

NTPC Green Energy IPO GMP: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) का आईपीओ इस हफ्ते खुलने वाला है। कंपनी आईपीओ में 10,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी, जो कुल मिलाकर लगभग 92.59 करोड़ शेयर होंगे। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का इश्यू 19 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और शुक्रवार, 22 नवंबर को बंद होगा। एनटीपीसी की सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ में 'रिजर्व शेयरहोल्डर कैटेगरी' के तहत शेयरधारकों के लिए कुछ शेयर रिजर्व रखेगी। यह शेयरहोल्डर के लिए रिटेल और हाई-नेटवर्थ कैटेगरी (एचएनआई) के अलावा आईपीओ में आवेदन करने का एक रिजर्व ऑप्शन है।

NTPC Green Energy IPO GMP

19 नवंबर को खुलेगा एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का IPO

ये भी पढ़ें -

End of Feed