कितनी होती है असली पश्मीना शॉल की कीमत, फेमस इतनी कि दुनिया भर में डिमांड

पश्मीना शॉल काफी फेमस हैं। इनकी कीमत भी बहुत अधिक होती है। सबसे महंगी पश्मीना शॉल का रेट लाखों में होता हैं। क्वालिटी के हिसाब से पश्मीना शॉल की कीमत कम-ज्यादा हो सकती है। आइए जानते हैं इसकी प्राइस रेंज क्या होती है।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Nov 18 2024, 14:01 IST
पश्मीना शॉल की कीमतImage Credit : IStock01 / 05

पश्मीना शॉल की कीमत

पश्मीना शॉल की कीमत क्वालिटी से तय होती है। इस क्वालिटी में बुनाई, कढ़ाई और उसका डिजाइन शामिल हैं। आम तौर पर एक सिम्पल पश्मीना शॉल की शुरुआती कीमत 25000 रु होती है।

शुरुआती कीमत 25000 रुImage Credit : IStock02 / 05

शुरुआती कीमत 25000 रु

मगर 25000 रु कीमत वाली पश्मीना शॉल में कढ़ाई नहीं होती। कॉग्निटिव मार्केट रिसर्च के अनुसार 2023 में पश्मीना शॉल का ग्लोबल मार्केट साइज करीब 1220 करोड़ रु का रहा था।

सोजनी या जामावर जैसी कढ़ाईImage Credit : IStock03 / 05

सोजनी या जामावर जैसी कढ़ाई

पश्मीना शॉल में अगर सोजनी या जामावर जैसी कढ़ाई हो जाए तो इसका रेट बढ़ जाता है। ऐसी कढ़ाई वाली पश्मीना शॉल का रेट 1 लाख रु से अधिक हो जाता है।

कानी वेरायटी शॉलImage Credit : IStock04 / 05

कानी वेरायटी शॉल

पश्मीना शॉल की कानी वेरायटी शॉल की कीमत 1.5 से 5 लाख रु तक हो सकती है। इसी में कुछ पश्मीना शॉल इससे भी महंगी होती हैं।

बुनाई में लगता है समयImage Credit : IStock05 / 05

बुनाई में लगता है समय

पश्मीना शॉल की इतनी अधिक कीमत के कुछ खास कारण हैं। इनमें हल्की बुनावट और बुनाई में लगने वाला अधिक समय है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!