Kotak Mahindra Bank Share: मंगलवार के कारोबार में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, क्योंकि हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी के कारण बताओ नोटिस के जवाब में कहा कि बाजार नियामक अडानी समूह के शेयरों की शॉर्ट सेलिंग से संबंधित मामले में निजी ऋणदाता का नाम बताने में विफल रहा।
कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट।
हिंडेनबर्ग ने अपने ट्वीट पर क्या कहा
हिंडेनबर्ग ने आरोप लगाया है कि उदय कोटक द्वारा स्थापित ब्रोकरेज फर्मों ने ऑफशोर फंड संरचना बनाई और उसकी देखरेख की, जिसका इस्तेमाल इसके निवेशक साझेदार ने अडानी समूह के शेयरों के खिलाफ दांव लगाने के लिए किया। हालांकि अभी तक इन आरोपो पर कोटक महिंद्रा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।हिंडनबर्ग रिसर्च को SEBI से मिला कारण बताओ नोटिस
हिंडनबर्ग रिसर्च को उसकी अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट के संबंध में बाजार नियामक सेबी से कारण बताओ नोटिस मिला है। कंपनी ने 2 जुलाई को एक ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी है। हिंडनबर्ग ने कहा कि 46 पन्नों का कारण बताओ नोटिस 27 जून को दिया गया।डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
