Mutual Fund: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में बढ़ी पूर्वोत्तर राज्यों की हिस्सेदारी, निवेश राशि पहुंची 40,324 करोड़ रुपये

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की कुल एवरेज एसेट अंडर मैनेजमेंट (एएयूएम) में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा की संयुक्त हिस्सेदारी मार्च, 2020 में 0.67 प्रतिशत थी। यह हिस्सेदारी मार्च, 2024 में बढ़कर 0.73 प्रतिशत हो गई। इसमें सिक्किम के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में पूर्वोत्तर की हिस्सेदारी बढ़ी
  • निवेश राशि हो गई 40,324 करोड़ रुपये
  • मार्च 2020 में निवेश राशि थी 16,446 करोड़ रु

Mutual Fund: देश में कुल म्यूचुअल फंड एसेट्स में पूर्वोत्तर की हिस्सेदारी पिछले चार साल में दोगुनी से अधिक होकर मार्च, 2024 में 40,324 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इक्रा एनालिटिक्स (ICRA Analytics) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शेयरों में निवेश करने के लिए रिटेल निवेशकों के बीच बढ़ती जागरूकता के चलते यह वृद्धि हुई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इससे छोटे शहरों और कस्बों के निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड में निवेश करने की बढ़ती इच्छा का संकेत मिलता है।

Mutual Fund

MF इंडस्ट्री में बढ़ी पूर्वोत्तर राज्यों की हिस्सेदारी

ये भी पढ़ें -

End of Feed