Share Market: अगले हफ्ते होगी कमाई या डूबेगा पैसा...कैसी रहेगी बाजार की चाल?

उतार-चढ़ाव के बीच अगले हफ्ते बाजार की चाल काफी अहम हो गई है। इस हफ्ते इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, आईटीसी, कोल इंडिया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी बड़ी कंपनियां अपने नतीजे जारी करेंगी। इनसे यह पता चलेगा कि किस सेक्टर की हालत बेहतर है और कंपनियों का प्रदर्शन कैसा रहा।

Share Market: इस हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार की दिशा बड़ी कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों के फैसले और विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री पर निर्भर करेगी।

share market

Pic Credit: iStock

इसके अलावा औद्योगिक उत्पादन (IIP), विनिर्माण पीएमआई (HSBC PMI), मासिक वाहन बिक्री के आंकड़े और ग्लोबल मार्केट का रुझान भी बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। 1 अगस्त को अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ पर रोक खत्म हो रही है, जिस पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। साथ ही थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बढ़ते तनाव से भी बाजार पर असर पड़ सकता है।

End of Feed