Share Market Today : बाजार में मजबूती के बीच IT Stocks फिसले, दबाव में क्यों आए Sensex-Nifty?

शेयर बाजार में व्यापक मजबूती बनी हुई है। हालांकि, IT Stocks में गिरावट के चलते बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty दबाव में रेंज बाउंड कारोबार कर रहे हैं।

Share Market Today : भारतीय शेयर बाजार का अंडरटोन मजबूत बना हुआ है। हालांकि, IT Stocks में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिसके चलते Nifty IT 1 फीसदी से ज्यादा फिसल गया है। इसका असर बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty पर भी देखने को मिला है। Nifty जहां फिलहाल 24,133.35-24,058.85 की रेंज में कारोबार कर रहा है। वहीं, Sensex आज वीकली एक्सपायरी के चलते 77,281.83-77,044.39 की रेंज में फंसा हुआ है।

Share Market today, Sensex, nifty

बाजार में तेजी, लेकिन सेंसेक्स निफ्टी पर दबाव

आज Sensex-Nifty पर सबसे बड़ा दबाव आईटी शेयरों से आया है। Nifty IT करीब 1.76% टूटकर सबसे कमजोर सेक्टोरल इंडेक्स रहा। इसकी मुख्य वजह अमेरिकी बाजारों में आई कमजोरी रही, जहां रातभर Nasdaq 1.34%, S&P 500 1.21% और Dow Jones 0.98% गिरकर बंद हुए। अमेरिकी टेक शेयरों में बिकवाली का असर भारतीय आईटी कंपनियों पर भी पड़ा, क्योंकि देश की बड़ी आईटी कंपनियों की कमाई का बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है। ऐसे में अमेरिका में आर्थिक सुस्ती, टेक खर्च घटने या निवेशकों के जोखिम से दूरी बनाने की आशंका सीधे भारतीय आईटी शेयरों पर असर डालती है।

End of Feed