Share Market Closing: शेयर बाजार में नहीं थमी गिरावट, लाल निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार पर लगातार चौथे दिन गिरावट का दबाव बना रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान बंद हुए, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। बता दें बीते 5 दिन से शेयर बाजार लगातार टूट रहा है। आइए आपको बताते हैं बाजार के टॉप लूजर और गेनर्स कौन है?

Share Market Today: लगातार पांचवे दिन भारतीय शेयर बाजार की क्लोजिंग लाल निशान पर हुई। सेंसेक्स 555 अंक टूटकर 81159 के लेवल पर बंद हुआ। ये पांचवा दिन है जब शेयर बाजार लगातार टूट रहा है और 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। इसमें सबसे खास बात तो ये है कि शेयर बाजार के लिए जो माहौल जीएसटी रिफॉर्म ने बनाया था, जो बढ़त हासिल की थी, वो भी अब ट्रंप के फैसले की वजह से साफ़ हो गई है जिसका खामियाजा निवेशकों को भरना पड़ रहा है।

शेयर बाजार चाल

बाजार के टॉप Gainers Loosers

आज बाजार के टॉप Gainers और Loosers की बात करें तो हिंडाल्को, डॉ रेड्डीज लैब्स, ओएनजीसी, टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर के शेयर प्रमुख रूप से बढ़त में रहे, जबकि टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, टाइटन कंपनी, मारुति सुजुकी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर गिरावट में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति और इटरनल के शेयर पिछड़ गए। हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, अदानी पोर्ट्स और इंफोसिस प्रमुख लाभ में रहे।

End of Feed