Share Market Today : भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार, 15 सितंबर को मिलीजुली शुरुआत की है। बेंचमार्क इंडेक्स Nifty और Sensex जहा हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, Nifty IT में जोरदार तेजी है। जबकि, ओवरऑल मार्केट ब्रेड्थ में बिकवाली हावी दिख रही है। Nifty कारोबार की शुरुआत में 194.75 अंक के उछाल के साथ 23,592.85 तक चला गया। हालांकि, बाद में करीब 23 अंक की तेजी के साथ 23420 पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह Sensex 654.68 अंक के उछाल के साथ 75,436.44 अंक तक चढ़ गया। हालांकि, बाद में 135.82 अंक की तेजी के साथ 74,917.58 पर कारोबार करता दिखा।
बाजार में मिलाजुला कारोबार
IT शेयरों में जोरदार खरीदारी
आज बाजार की सबसे बड़ी ताकत IT सेक्टर नजर आया। Nifty IT इंडेक्स करीब 4.89% की जोरदार तेजी में था। IT से जुड़े शेयरों में खरीदारी ने शुरुआती बाजार को सपोर्ट दिया। Nifty MidSmall IT & Telecom इंडेक्स भी 1.86% ऊपर था। इसके अलावा FMCG इंडेक्स में 0.73% और Auto इंडेक्स में 0.15% की बढ़त देखने को मिली। वहीं Oil & Gas इंडेक्स लगभग सपाट रहा।
बैंकिंग और रियल्टी शेयरों पर दबाव
दूसरी तरफ बैंकिंग, मेटल और रियल्टी शेयरों में कमजोरी रही। Nifty Bank 0.31% नीचे था। Private Bank इंडेक्स में 0.35% और PSU Bank इंडेक्स में 0.63% की गिरावट रही। Realty इंडेक्स करीब 1.01% टूट गया, जबकि Metal इंडेक्स 0.84% नीचे था।
मार्केट ब्रेड्थ में कमजोरी बरकरार
मार्केट ब्रेड्थ कमजोर नजर आ रही है। NSE पर 1,231 शेयर बढ़त में हैं, जबकि 1,854 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। वहीं BSE पर भी 1,609 शेयरों में तेजी के मुकाबले 2,048 शेयर लाल निशान में हैं। यानी Nifty और Sensex की शुरुआती तेजी के बावजूद व्यापक बाजार में बिकवाली का दबाव ज्यादा है।
ग्लोबल सेंटिमेंट्स मिले-जुले
एशियाई बाजारों से संकेत मिले-जुले रहे। Nikkei 225 करीब 0.28% ऊपर था, जबकि Hang Seng 0.32% और Taiwan Weighted 0.28% नीचे था। KOSPI भी 0.24% कमजोर था। अमेरिकी बाजार के प्रमुख इंडेक्स भी दबाव में रहे। Dow Futures करीब 0.28%, S&P 500 करीब 0.48% और Nasdaq करीब 0.56% नीचे था।
कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब
कमोडिटी मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। Brent Crude करीब 1.21% चढ़कर 106.96 डॉलर प्रति बैरल और Crude Oil करीब 1.48% ऊपर 102.89 डॉलर पर था। इससे बाजार में महंगाई और कंपनियों की लागत को लेकर नजर बनी रह सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपये पर भी दबाव दिखा। USD/INR 95.81 पर था, जो पिछले क्लोजिंग भाव के मुकाबले 0.26% की कमजोरी दिखाता है।
