Share Market Today : भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार, 22 सितंबर को हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में NIFTY 23,450 के आसपास बना हुआ है, जबकि Sensex भी 75,000 के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। बेंचमार्क इंडेक्स में भले ही तेजी सीमित है, लेकिन ब्रॉड मार्केट में व्यापक खरीदारी का साफ ट्रेंड नजर आ रहा है।
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी
शुरुआती कारोबार में NIFTY ने 23,454.05 पर शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में 74 अंक की तेजी के साथ 23,489 का हाई बनाया। वहीं, इस दौरान NSE के आंकड़ों के मुताबिक 2,857 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिनमें से 2,004 शेयर में खरीदारी का ट्रेंड है। दूसरी ओर Sensex 74,901.50 पर शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में 179 अंक की तेजी के साथ 75,038.93 का हाई बनाया।
ब्रॉड मार्केट में मजबूती का ट्रेंड
शुरुआती कारोबार में ब्रॉड मार्केट में खरीदारी का मजबूत रुझान नजर आया। NIFTY 500 करीब 0.26% ऊपर था। Midcap और Smallcap इंडेक्सों में भी तेजी रही। NIFTY Midcap 100 में करीब 0.34%, NIFTY Smallcap 100 में 0.39% और NIFTY Smallcap 500 में 0.51% की बढ़त दर्ज की गई।
निवेशकों में डर घटा
शेयर बाजार में निवेशकों के बीच घबराहट और कम जोखिम लेने की भावना को दिखाने वाला India VIX शुरुआती कारोबार में 1.17% गिरकर 11.12 पर आ गया। यह बताता है कि भारतीय बाजार में निवेश के जोखिम को लेकर भावनाएं मजबूत हो रही हैं।
कैसी रही सेक्टोरल तस्वीर?
सेक्टोरल तस्वीर की बात करें तो रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी। NIFTY Realty करीब 1.01% ऊपर था। इसके अलावा Nifty Metal इंडेक्स 0.52%, Nifty Auto 0.42% और Nifty Financial Services 0.38% चढ़े। Nifty Private Bank और Nifty PSU Bank इंडेक्स भी हरे निशान में रहे। इसके उलट Nifty IT इंडेक्स करीब 1.06% नीचे कारोबार कर रहा है।
कैसे ग्लोबल सेंटिमेंट
भारतीय बाजार की तरह ही ज्यादातर ग्लोबल इक्विटी मार्केट में भी निवेशकों का डर कम होता दिख रहा है। अमेरिकी बाजार में मजबूती है। S&P 500 1.49% और Nasdaq 2.26% की मजबूती में बंद हुए। वहीं, एशियाई बाजारों में भी मजबूती का ट्रेंड है। जापानी Nikkei 1.36%, KOSPI 1.42% ऊपर हैं।
कैसा है करेंसी और कमोडिटी का हाल?
कमोडिटी और करेंसी मार्केट पर भी निवेशकों की नजर है, जहां शुरुआती कारोबार में Brent Crude 101.16 डॉलर प्रति बैरल पर 0.82% ऊपर था, जबकि Gold 4,341.07 डॉलर पर मामूली कमजोरी में था। USD/INR 95.7075 पर था और डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 0.18% मजबूती दिखा रहा है।
