Share Market News Today, 06 Jan 2022: नए साल के पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 452.90 अंक (0.75 फीसदी) गिरकर 59,900.37 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 132.70 अंक (0.74 फीसदी) गिरकर 17,859.45 पर बंद हुआ। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,79,78,370.71 करोड़ रुपये हो गया।
Share Market Today: जबर्दस्त गिरावट के साथ 59900 पर बंद हुआ सेंसेक्स
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कैसा रहा बाजार का हाल? देखें वीडियो -
हफ्ते के आखिरी दिन कैसा रहा बाजार? कौन-से शेयर्स रहे #Gainers और #Loosers?कैसे रहे #BankingStocks और #Midcap?कै… t.co/aMssv20Mh9
— ANI (@ANI) Jan 6, 2023
सेक्टर्स पर एक नजर
सेक्टोरल फ्रंट पर आज निफ्टी एफएमसीजी के अलावा सभी सेक्टर्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी के शेयरों में आई है। इसके अलावा बैंक, ऑऑटो, फाइनेंस सर्विस, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को एम एंड एम, रिलायंस, नेस्ले इंडिया, आईटीसी और एल एंड टी के अलावा सभी लिस्टेड दिग्गज कंपनियां गिरावट पर बंद हुई। इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, सन फार्मा, एसबीआई, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, विप्रो, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और टीसीएस शामिल हैं।
