Share Market Today, 31 Oct 2022: महीने के आखिरी दिन निवेशकों को राहत! 60 हजार के ऊपर खुला सेंसेक्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 09:58 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 31 October 2022: पिछले हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 652.7 अंक या 1.10 फीसदी बढ़ा था।

Share Market News Today, 31 Oct 2022: ग्लोबल बाजारों में मिले- जुले एक्शन के बीच आज महीने के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 511.45 अंक यानी 0.85 फीसदी बढ़कर 60471.30 के स्तर पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 147.80 अंक यानी 0.83 फीसदी की तेजी आई और यह 17934.60 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में 1573 शेयरों में तेजी आई, 597 शेयरों में गिरावट आई और 130 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

share market

Share Market Today: बाजार में बहार! 500 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स

सोमवार को शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टर्स हरे निशान पर थे। निफ्टी ऑटो, आईटी और फार्मा के शेयरों में तेजी थी। इनके अलावा बैंक, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, मीडिया, मेट, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी के शेयर भी बढ़त पर थे।

End of Feed