Share Market News Today, 29 Dec 2022: ग्लोबल बाजारों से मिले- जुले संकेत मिलने के बीच आज गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी लाल निशान पर खुले। खुलने के बाद दोनों सूचकांक में गिरावट और भी बढ़ गई। सेंसेक्स 284.52 अंक लुढ़ककर 60625.76 के स्तर पर खुला। निफ्टी की शुरुआत 77.70 अंक (0.43 फीसदी) नीचे 18044.80 के स्तर पर हुई। शुरुआती कारोबार में 788 शेयरों में गिरावट आई, 1144 शेयरों में तेजी आई और 109 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके बाद सुबह 9: 47 बजे सेंसेक्स 0.60 फीसदी नीचे 60544.13 के स्तर पर पहुंच गया था और निफ्टी 18008.85 पर कारोबार कर रहा था।
Share Market Today: खुलते ही धड़ाम हो गया बाजार
ग्लोबल मार्केट का ऐसा रहा हाल
ग्लोबल मार्केट की बात करें, को पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिका का शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। डाउ जोंस (Dow Jones) 365 अंक यानी 1.10 फीसदी लुढ़का था। नैस्डैक (Nasdaq) में 140 अंक यानी 1.35 फीसदी की गिरावट आई थी। S&P 500 1.20 फीसदी टूटा था। यूरोपीय बाजार में मिला- जुला एक्शन देखने को मिला। सिर्फ FTSE 100 में 0.32 फीसदी की तेजी आई। DAX और CAC 40 में क्रमश: 0.50 फीसदी और 0.61 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
दिग्गज एक्सपर्ट्स के साथ बनाइए बाजार की पक्की रणनीति -
#KharaSauda में दिग्गज एक्सपर्ट्स के साथ बनाइए बाजार की पक्की रणनीति, साथ ही देखिए शेयर बाजार का शुरुआती एक्शन और… t.co/bj5sY9kNjQ
— ANI (@ANI) Dec 29, 2022
खबर लिखने के समय तक ऐसा रहा सेंसेक्स पर लिस्टेड दिग्गज कंपनियों का हाल -
(स्रोत: BSE)
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें, तो फार्मा के अलावा सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी फार्मा 0.16 फीसदी बढ़, वहीं बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी शामिल हैं।
