Share Market Today, 27 March 2023: बाजार में आज तेजी,सेंसेक्स 288 अंक उछला;जानें पहले घंटे का हाल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 27, 2023, 10:43 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 27 March 2023: भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स 38 अंक की बढ़त के साथ 57,566 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में 39 अंकों की बढ़त दिखी। यह 16,984 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी और 5 में गिरावट देखने को मिल रही है।

Share Market News Today, 27 March 2023: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार में बढ़त सिलसिला जारी है। सेंसेक्स करीब 288 अंक उछलकर 57,816 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 95 अंको की तेजी है। यह 17,032 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स 38 अंक की बढ़त के साथ 57,566 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में 39 अंकों की बढ़त दिखी। यह 16,984 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी और 5 में गिरावट देखने को मिल रही है।

Share Market

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी।

फार्मा और मेटल सेक्टर में तेजी

निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 8 में बढ़त 3 में गिरावट है। सबसे ज्यादा बढ़त फार्म में 1.04% की है। वहीं इसके बाद मेटल, आईटी, बैंक और एफएमजी सेक्टर में मामूली तेजी है। वहीं ऑटो, मीडिया और रियल्टी में गिरावट जारी है।

End of Feed