Share Market News Today, 17 January 2024: कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। आज सेंसेक्स में 1500 से अधिक अंकों की गिरावट आई है। 3 बजे ये करीब 1580 अंकों की गिरावट के साथ 71,549.08 पर है। आज ऑटो और बैंकिंग शेयरों बिकवाली दिख रही है। वहीं ईरान और पाकिस्तान के बीच तनाव से भी बाजार पर दबाव है। निफ्टी में भी गिरावट है। निफ्टी 22032.20 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 21,647.25 पर खुलकर इस समय करीब 391 अंकों की कमजोरी के साथ 21,641.30 पर है।
शेयर बाजार में भारी गिरावट
ये भी पढ़ें -
कितना हुआ निवेशकों को नुकसान
इस समय बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 3,73,28,580.13 करोड़ रु है। जबकि कल शेयर बाजार बंद होने पर इन कंपनियों की मार्केट कैपिटल 3,74,95,260.82 करोड़ रु थी। यानी आज कारोबार के पहले घंटे में निवेशकों के 166680.69 करोड़ रु का नुकसान हुआ है।
बीएसई सेंसेक्स पर बुधवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर
- टीसीएस : 0.98 फीसदी
- एचसीएल टेक : 0.97 फीसदी
- इंफोसिस : 0.49 फीसदी
- टेक महिंद्रा : 0.42 फीसदी
- टाइटन : 0.33 फीसदी
बीएसई सेंसेक्स पर बुधवार के टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर
- एचडीएफसी बैंक : 5.85 फीसदी
- टाटा स्टील : 2.11 फीसदी
- कोटक महिंद्रा बैंक : 2.00 फीसदी
- मारुति सुजुकी: 1.40 फीसदी
- महिंद्रा एंड महिंद्रा : 1.22 फीसदी
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
