Share Market News Today, 15 March 2023: बुधवार को भारतीय शेयर मार्केट में बढ़त दिख रही है। निफ्टी 151.20 अंक या 0.89% बढ़कर 17,194.50 पर और बीएसई सेंसेक्स 495.06 अंक या 0.86% उछलकर 58,395.25 पर खुला। निफ्टी पर बढ़त वाले शेयर्स में अडानी एंटरप्राइजेज, मारुति, अदानी पोर्ट्स, टाइटन और एशियन पेंट्स शामिल थे। जबकि टॉप गिरावट वाले शेयर में भारती एयरटेल, एसबीआई लाइफ, सन फार्मा, ओएनजीसी और नेस्ले इंडिया शामिल रहे। यहां हम आपको शुरुआती 1 घंटे में शेयर मार्केट में हुई हलचल के बारे में बता रहे हैं।
Share Market Today: अडानी एंटरप्राइजेज, मारुति शेयर्स में दिखी बढ़त।
प्री-ओपनिंग में मार्केट का हाल
निफ्टी प्री-ओपन में 123.15 अंक या 0.72% उछलकर 17,166.45 पर पहुंचा। बीएसई सेंसेक्स 368.35 अंक या 0.64% बढ़कर 58,268.54 पर पहुंचा।
10 बजे मार्केट का हाल
सेंसेक्स 302.12 अंक या 0.52% बढ़कर 58,202.31 स्तर पर और निफ्टी 91.20 पॉइंट या 0.54% बढ़कर 17,134.50 स्तर पर पहुंचा। लगभग 2025 शेयरों में तेजी आई, 818 शेयरों में गिरावट आई और 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
कल इतने में हुआ बंद
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को (14 मार्च) को गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 337 अंक गिरकर 57,900 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 111 अंक गिरके 17,043 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों गिरावट में और सिर्फ 7 में तेजी रही थी।
