Share Market News Today, 06 June 2023: आज भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी दिख रही है। करीब साढ़े 11 बजे सेंसेक्स (Sensex) 150 अंकों की कमजोरी के साथ 62,638.12 पर है। वहीं एनएसई(NSE) का निफ्टी (Nifty) 41 अंक फिसल कर 18,552.85 पर है।
शेयर बाजार में गिरावट
अमेरिकी बाजार में कल आई गिरावट के बाद आज सुबह SGX Nifty में भी कमजोरी दिख रही थी। SGX Nifty सुबह के कारोबार में 27 अंकों या 0.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 18698 पर था।
हालांकि एशियाई बाजारों में तेजी थी। जापान का निक्कई (Nikkei) 133.15 अंकों की मजबूती के साथ 32,350.58 और चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 5.45 अंक उछल कर 3,237.89 पर था। आज साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) बंद है। वहीं सोमवार को अमेरिकी के अलावा यूरोपीय मार्केट्स में भी कमजोरी आई।
इन फैक्टर का दिख सकता है असर
- ओपेक के अहम देश सऊदी अरब के प्रोडक्शन में डेली एक और मिलियन बैरल की कटौती के फैसले के बाद तेल की कीमतें बढ़ीं
- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को FII ने कल 700.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि DII ने 1,195.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे
- कमजोर अमेरिकी सर्विस सेक्टर ग्रोथ के बाद फेडरल रिजर्व के अगले सप्ताह ब्याज दरों में बदलाव न करने के संकेतों से सोने में सोमवार को तेजी आई
- डॉलर इंडेक्स फ्यूचर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.93 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एक डॉलर का मूल्य 82.40 रुपये के आसपास रहा
इन शेयरों में दिख सकती है हलचल
- एसबीआई कार्ड : बोर्ड ने एनसीडी जारी करके 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है
- एसबीआई: देश के सबसे बड़े बैंक ने कहा कि इसका निदेशक मंडल 9 जून को बैठक करेगा, जिसमें वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान पैसा जुटाने की मंजूरी लेने पर विचार किया जाएगा
- बीएल कश्यप एंड संस: सिविल इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी को नूरी पुणे नॉलेज पार्क से 147 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर हासिल किया है
- गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स: कंपनी के बोर्ड ने 10 अगस्त, 2023 से आसिफ मालबारी को एफएमसीजी कंपनी के सीएफओ के रूप में नियुक्त किया है
बीएसई सेंसेक्स पर सोमवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर
- महिंद्रा एंड महिंद्रा : 4.01 फीसदी
- एक्सिस बैंक : 2.68 फीसदी
- टाटा मोटर्स : 2 फीसदी
- एलएंडटी : 1.52 फीसदी
- टाटा स्टील : 1.25 फीसदी
बीएसई सेंसेक्स पर सोमवार के टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर
- टेक महिंद्रा : 1.16 फीसदी
- एशियन पेंट्स : 1.09 फीसदी
- नेस्ले इंडिया : 0.95 फीसदी
- कोटक बैंक : 0.78 फीसदी
- हिंदुस्तान यूनिलीवर : 0.73 फीसदी
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर अलग-अलग शेयर बाजारों और स्टॉक्स की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
