600 अंक फिसलकर 60 हजार के भी नीचे पहुंचा सेंसेक्स, सभी सेक्टर्स में गिरावट

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 6, 2023, 01:53 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 06 January 2022: पिछले कारोबारी सत्र में यानी गुरुवार को भी तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान पर था।

Share Market News Today, 06 Jan 2022: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त थी, लेकिन कारोबार के समय यह गिरावट बढ़ गई। दोपहर 1:31 बजे 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 606.42 अंक यानी 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ 59,746.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 176.85 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 17,815.30 अंक पर कारोबार कर रहा था।

share market

Share Market Today: 600 अंक फिसलकर 60 हजार के भी नीचे पहुंचा सेंसेक्स

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 304.18 अंक (0.50 फीसदी) की गिरावट के साथ 60,353.27 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50.80 अंक (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,992.15 पर बंद हुआ था।

End of Feed