Share Market Today, 03 Oct 2022: अक्टूबर के पहले कारोबारी दिन फिसला बाजार, 17000 के भी नीचे पहुंचा निफ्टी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 04:42 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 03 October 2022: सोमवार को दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,68,28,554.28 करोड़ रुपये हो गया।

Share Market News Today, 03 Oct 2022: आज अक्टूबर महीने के पहले कारोबारी दिन कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच डोमेस्टिक शेयर बाजार में कमजोरी आई। सोमवार को दोनों मानक सूचकांकों में की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और अंत में यह गिरावट और भी बढ़ गई। बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 638.11 अंक (1.11 फीसदी) फिसलकर 56,788.81 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी 207.00 अंक यानी 1.21 फीसदी की जोरदार कमजोरी के साथ 16,887.35 अंक पर बंद हुआ। पिछले सत्र में शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। लगातार सात कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था।

share market

Share Market Today: अक्टूबर के पहले कारोबारी दिन फिसले सेंसेक्स- निफ्टी

इस हफ्ते इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार

End of Feed