Share Market News Today, 17 March 2023: क्रेडिट सुइस बैंक को मिले 54 अरब डॉलर के लोन की राहत ने दुनिया भर के बाजार में पॉजिटिव संकेत दिया है। और इसका असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है।आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में बढ़त हैं। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में करीब 430 अंक तक तेजी दिखी वहीं निफ्टी भी 17100 के पार निकल गया । पहले घंटे में सेंसेक्स 57995 के स्तर पर पहुंच गया । आज के कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में खरीदारी है। वहीं निफ्टी की बात करें तो बैंक और आईटी इंडेक्स में तेजी है।
स्टॉक मार्केट में तेजी का दौर
बाजार में क्यों तेजी
स्टॉक मार्केट में तेजी की वजह ग्लोबल मार्केट में तेजी होना है। इसका असर डॉलर इंडेक्स पर दिखा है। मजबूत सेंटीमेंट की वजह से डॉलर इंडेक्स में कमी आई है। और रुपया डॉलर के मुकाबले तेज हुआ है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे चढ़कर 82.51 पर पहुंच गया। और कच्चे तेल की कीमतें 1.10 प्रतिशत बढ़कर 75.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गई।
आज के टॉप गेनर्स में एसबीई, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, विप्रो , महिंद्रा एंड महिंद्रा , आरआईएल प्रमुख रुप से शामिल हैं। इसके अलावा क्रेडिट सुईस को मिले 54 अरब डॉलर के लोन और ECB का ब्याज दरों में 50 फीसदी अंकों की बढ़ोतरी ने निवेशकों के सेटीमेंट को मजबूत किया है। इसकी वजह से गुरूवार को और प्रमुख एशियाई बाजारों में मजबूती दिखी है।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के 24 शेयर फायदे में कारोबार कर रहे थे जबकि छह नुकसान में थे। वहीं निफ्टी के 39 शेयर फायदे में और 11 नुकसान में कारोबार कर रहे थे।
कल कैसा था हाल
इसके पहले गुरुवार को लगातार पांच दिन की गिरावट के बाद बैंक, एनर्जी और वित्तीय शेयरों में खरीदारी से बीएसई सेंसेक्स 78 अंक से अधिक चढ़कर बंद हुआ।तीस शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 78.94 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,634.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 57,887.46 अंक तक गया और नीचे में 57,158.69 अंक तक आया।
सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 17 फायदे में बंद हुए थे।इसी तरह, पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.45 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 16,985.60 अंक पर बंद हुआ।निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 फायदे में रहे।
