Share Market Today: सेंसेक्स पहली बार 67000 के पार बंद, जानें क्यों रही रिकॉर्ड तेजी

Share Market Today: सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, पावर ग्रिड और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहें।इंडसइंड बैंक का वित्तीय परिणाम आने के बाद बैंक का शेयर दो प्रतिशत चढ़ गया।

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बुधवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 302 अंक से अधिक चढ़कर अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने तथा वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख से बाजार में तेजी रही। कारोबारियों के अनुसार, सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा।

Share Market Today

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 302.30 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ नये रिकॉर्ड स्तर 67,097.44 अंक पर बंद हुआ। यह पहली बार है जब सेंसेक्स 67,000 अंक के पार बंद हुआ है। कारोबार के दौरान यह 376.24 अंक की तेजी के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 67,171.38 अंक पर भी पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 83.90 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ नये शिखर 19,833.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 102.45 अंक चढ़कर 19,851.70 अंक तक चला गया था।

End of Feed