Share Market Today : बाजार की मजबूत शुरुआत, Sensex 200 और Nifty 60 अंक चढ़ा

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 200 और निफ्टी में 60 अंक से ज्यादा की तेजी है। खासतौर पर IT सेक्टर में तीन दिन की बिकवाली के बाद खरीदारी लौटी है।

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार, 28 अगस्त को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। Sensex करीब 217 अंक चढ़कर 77,150 के ऊपर पहुंच गया, जबकि Nifty 50 करीब 50 अंक की बढ़त के साथ 24,141 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार को ग्लोबल संकेतों से भी सपोर्ट मिला है। अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को मजबूती रही और आज एशियाई बाजारों में भी ज्यादातर इंडेक्स बढ़त में हैं।

share market, stock market today, stock market  sensex, nifty

बाजार में मिलाजुला कारोबार (Image Source: iStockphoto)

Sensex-Nifty की मजबूत शुरुआत

सुबह 9:15 बजे के आसपास Sensex 216.74 अंक यानी 0.28% की बढ़त के साथ 77,150.33 पर कारोबार कर रहा था। इंडेक्स ने 77,128.05 पर कारोबार शुरू किया और शुरुआती कारोबार में 77,183.62 का हाई बनाया। इसका निचला स्तर 77,043.34 रहा। वहीं, Nifty 60 अंक की तेजी के साथ 24,151.05 पर पहुंच गया। Nifty ने 24,122.60 पर शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में 24,158 का हाई बनाया। इंडेक्स का इंट्राडे लो 24,110.90 रहा।

End of Feed