LIVE
Share Market Today, 19 फरवरी 2024: सेंसेक्स 282 अंक उछला, निफ्टी 22122 पर बंद; FMCG, पावर और बैंक शेयरों में रही तेजी
Sensex Today | Stock Market LIVE Updates: शानदारी Q3 रिजल्ट के बाद आज Crisil शेयर में 11 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है। ITC, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ICICI बैंक और भारती एयरटेल सेंसेक्स पर टॉप पर, जबकि L&T, TCS, विप्रो, टाटा मोटर्स और एक्सिस बैंक गिरावट में हैं।
FEB 19, 2024 15:39 IST
Market Close: लगातार 5वें कारोबारी दिन शेयर बाजार में बढ़त
सोमवार को सेंसेक्स 281.52 अंक या 0.39 प्रतिशत ऊपर 72,708.16 पर और निफ्टी 81.60 अंक या 0.37 प्रतिशत ऊपर 22,122.30 पर बंद हुआ। निफ्टी पर टॉप बढ़त वाले शेयर में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक और सिप्ला रहे, जबकि कोल इंडिया, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एलएंडटी, विप्रो और एचडीएफसी लाइफ में गिरावट देखने को मिली।सेक्टरों में, आईटी, मेटल और रियल्टी गिरावट में बंद हुए, जबकि ऑटो, बैंक, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, तेल और गैस सेक्टर में 0.3 -1 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी बढ़ा।
FEB 19, 2024 15:11 IST
NMDC dividend: एनएमडीसी डिविडेंड
पीएसयू स्टॉक एनएमडीसी लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को 575 प्रतिशत का भारी लाभांश देने की घोषणा की है। 575 प्रतिशत लाभांश 5.75 रुपये में तब्दील होता है। एनएमडीसी ने लाभांश के लिए रिकॉर्ड तिथि 27 फरवरी निर्धारित की है।
FEB 19, 2024 15:10 IST
Most active stocks: इन शेयर में सबसे ज्यादा हलचल
एनएसई पर सबसे ज्यादा एक्टिव स्टॉक में एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहे।
FEB 19, 2024 14:37 IST
Remedium Lifecare Share Price: मल्टीबैगर रेमेडियम लाइफकेयर शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट
रेमेडियम लाइफकेयर लिमिटेड के शेयर हाल के वर्षों में भारतीय शेयर बाजार में उपलब्ध मल्टीबैगर शेयरों में से एक है। पिछले एक साल में मल्टीबैगर स्टॉक ने 1700 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। जिस तरह से आज यह तेजी दिखा रहा है ऐसा लगता है कि यह आगे भी ऐसा ही बढ़ता रहेगा। आज कंपनी के शेयर में जोरदार 19 फीसदी तक का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 690 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में 1:5 अनुपात में स्टॉक स्पिलिट की घोषणा की है। कंपनी बोर्ड ने 23 फरवरी 2024 को स्टॉक स्प्लिट रिकॉर्ड डेट तय की है। आज कंपनी के शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट भी लगा।
FEB 19, 2024 13:52 IST
CRISIL Share Price: CRISIL के नए चेयरमैन
यान ले पल्लेक को CRISIL का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 17 फरवरी से प्रभावी है। उन्होंने 16 फरवरी से निदेशक पद से इस्तीफा देने वाले इवौट स्टीनबर्गेन का स्थान लिया।
FEB 19, 2024 13:51 IST
CRISIL Share Price: क्रिसिल Q3 परिणाम
दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 158 करोड़ रुपये से 32.90 फीसदी बढ़कर 210 करोड़ रुपये हो गया। परिचालन से इसका राजस्व 11.60 प्रतिशत बढ़कर 918 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 822 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का EBITDA भी पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 216 करोड़ रुपये से 24.5 प्रतिशत बढ़कर 269 करोड़ रुपये हो गया।
FEB 19, 2024 13:50 IST
CRISIL Share Price: क्रिसिल शेयर में 10 फीसदी की तेजी
रेटिंग एजेंसी द्वारा दिसंबर तिमाही में मजबूत परिणामों की रिपोर्ट करने और एक नए अध्यक्ष, यान ले पल्लेक को नियुक्त करने के बाद क्रिसिल ने सोमवार (19 फरवरी, 2024) को बीएसई पर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 5014.85 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी द्वारा Q3 में कर के बाद अपने लाभ में 32.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के बाद स्टॉक 11 फीसदी की बढ़त के साथ 5,128 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
FEB 19, 2024 13:32 IST
GPT Healthcare IPO: जीपीटी हेल्थकेयर IPO ने सेट किया प्राइस बैंड
आईएलएस हॉस्पिटल्स ब्रांड के अंतर्गत अस्पताल संचालित करने वाली जीपीटी हेल्थकेयर लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 177-186 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।कंपनी का आईपीओ 22 से 26 फरवरी तक खुलेगा। बड़े (एंकर) निवेशक एक दिन पहले यानी 21 फरवरी को शेयर खरीद के लिए बोली लगा सकेंगे।
FEB 19, 2024 12:55 IST
Bajaj Group Stock Price: बजाज ग्रुप के शेयरों में तेजी
बजाज ग्रुप के शेयरों में तेजी दिख रही है। करीब 1 बजे बजाज फिनसर्व का शेयर 2.41 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है। वहीं बजाज फाइनेंस में 2.21 फीसदी की तेजी है। बजाज ऑटो ने 4,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक का ऐलान किया है। इसके लिए 29 फरवरी को बतौर रिकॉर्ड डेट निर्धारित किया है।
FEB 19, 2024 12:03 IST
Share Market Today, 19 फरवरी 2024 LIVE: 12 बजे शेयर बाजार
सेंसेक्स 319.40 अंक या 0.44 प्रतिशत ऊपर 72,746.04 पर और निफ्टी 108.80 अंक या 0.49 प्रतिशत ऊपर 22,149.50 पर रहा।
FEB 19, 2024 12:04 IST
RVNL Share Price: आरवीएनएल शेयर में 12 फीसदी की तेजी
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के शेयरों में 19 फरवरी को 12 प्रतिशत का उछाल आया। कंपनी ने हाल ही जानकारी दी कि उसका ऑर्डर बुक 65,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। एक निवेशक कॉल में कहा गया है कि राज्य संचालित कंपनी मध्य एशिया और संयुक्त अरब अमीरात और पश्चिमी एशिया सहित ऑफ-शोर बाजारों में परियोजनाओं की तलाश कर रही है। जानें एक्सपर्ट ने कितना दिया टारगेट
FEB 19, 2024 11:28 IST
Nifty hits all time high: निफ्टी ने बनाया हाई लेवल, सेंसेक्स 250 अंक ऊपर
एफएमसीजी और बैंकिंग शेयरों में उछाल के सपोर्ट के साथ एनएसई निफ्टी 50 पर 0.49 फीसदी उछाल दिखा। आज यह 22150.75 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
FEB 19, 2024 11:16 IST
Zomato Share Price: जोमैटो शेयर में तेजी
जोमैटो अपनी 10 मिनट ऐप ब्लिंकिट पर कई नए कैटेगरी में नए ब्रांड्स को जोड़ने की तैयारी कर रही है। जिसकी मदद से जोमैटो फ्लिपकार्ट-अमेजन को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। जिसे देखते हुए आज शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। आज शेयर 1.63 फीसदी की बढ़त के साथ 159.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें...
FEB 19, 2024 13:40 IST
Quess Corp Share Price: किन तीन कंपनियों में होगा डीमार्जर
16 फरवरी को कंपनी की बोर्ड बैठक में डीमर्जर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। डीमर्ज होने वाली तीन अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में क्वेस कॉर्प , डिजिटाइड सॉल्यूशंस और ब्लूस्प्रिंग एंटरप्राइजेज होंगी। जबकि क्वेस वर्कफोर्स मैनेजमेंट, बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट संभालेंगे, इंश्योरटेक और एचआर आउटसोर्सिंग डिजिटाइड में जाएंगे और सुविधा प्रबंधन, औद्योगिक सेवाएं और निवेश ब्लूस्प्रिंग में जाएंगे। विस्तार से पढ़ें
FEB 19, 2024 11:03 IST
Quess Corp Share surges 13%: क्वेस कॉर्प के शेयर 13 फीसदी उछले
19 फरवरी की सुबह क्वेस कॉर्प के शेयरों (Quess Corp Share Price) में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। यह उछाल कंपनी द्वारा तीन कंपनियों में डीमार्जर के बाद आई है। इस कदम का उद्देश्य शेयरधारक मूल्य को अनलॉक करना है।
FEB 19, 2024 10:58 IST
PB Fintech Share soars 6%: पीबी फिनटेक के शेयरों में 5 फीसदी का उछाल
पीबी फिनटेक लिमिटेड के शेयरों में 19 फरवरी को लगभग 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 993 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने घोषणा की कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस ब्रोकर्स ने अपने लाइसेंस को अपग्रेड करने के लिए भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) से मंजूरी प्राप्त कर ली है।
FEB 19, 2024 10:53 IST
Wise Travel India Limited shares list at 32% premium: वाइज ट्रैवल इंडिया IPO की बंपर लिस्टिंग
वाइज ट्रैवल इंडिया लिमिटेड (Wise Travel India Limited shares) के शेयरों ने अच्छी शुरुआत की। आज इसके शेयर 147 रुपये के प्राइस बैंड की तुलना में 32.6 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 195 रुपये पर लिस्ट हुए। आईपीओ 12 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसे 160 गुना सब्सक्राइब किया गया था और खुदरा हिस्से को 108 गुना बुक किया गया था।
FEB 19, 2024 10:11 IST
Titagarh Rail shares up 8 Percent: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स शेयर 8 फीसदी उछला
कंपनी को रक्षा मंत्रालय से 170 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद 19 फरवरी को शुरुआती कारोबार में टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयर की कीमत 8 प्रतिशत बढ़े। शुरुआती कारोबार में टीटागढ़ रेल सिस्टम्स बीएसई पर 76.30 रुपये या 7.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,032.80 रुपये तक पहुंच गए।
FEB 19, 2024 10:08 IST
Share Market Today, 19 फरवरी 2024 LIVE: सुबह 10 बजे शेयर बाजार
सुबह 10 बजे शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स 90.69 अंक या 0.13 प्रतिशत नीचे 72,335.95 और निफ्टी 10.90 अंक या 0.05 प्रतिशत नीचे 22,029.80 पर कारोबार कर रहे हैं।
FEB 19, 2024 09:49 IST
Paytm Share Price : पेटीएम के शेयर में क्यों दिखी बढ़त
पेटीएम पर हालही में RBI ने प्रतिबंध लगाए जिसके बाद से शेयर में लगातर लोअर सर्किट लग रहे थे। लेकिन आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर प्रतिबंध लगाने की मौहलत को बढ़ते हुए समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी। जिसकी वजह से सोमवार (19 फरवरी) को शेयर में राहत की सांस मिली। कंपनी के शेयर बढ़त के साथ 358.55 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो आज के कारोबारी सत्र की शुरुआत में 5 फीसदी के ऊपरी सर्किट पर पहुंच गए।
