Share Market Closing: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स के 21 स्टॉक्स को सबसे ज्यादा नुकसान

Share Market Closing: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कारोबारी हफ्ते के पहले दिन लाल निशान से हुई और लाल निशान पर ही बंद हुई। आज शेयर बाजार पर H‑1B वीजा शुल्क बढ़ने से IT कंपनियों पर जबरदस्त दबाव देखने को मिला, नतीजा ये हुआ कि सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 स्टॉक्स लाल निशान पर बंद हुए।

Share Market Closing: 22 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी में उठा-पटक देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया और लाल निशान पर ही बंद हुए। शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 465 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Share Market Down

आईटी स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट

आज शेयर बाजार पर निवेशकों की ख़ास नजर रहेगी, क्योंकि H‑1B वीजा शुल्क बढ़ने से IT कंपनियों पर दबाव है, जबकि GST कटौती से आज से देश में कई कंज्यूमर प्रोडक्ट्स सस्ते हो जाएंगे। इससे FMCG, ऑटो और रिटेल सेक्टर में तेजी की उम्मीद है। ऐसे में आज बाजार में सेक्टोरल उतार‑चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सबसे ज्यादा गिरावट आज आईटी स्टॉक्स में देखने को मिल रही है। TCS, Infosys से लेकर TechMahindra के शेयर लाल निशान पर हैं। ट्रंप के H1 B वीजा के चलते भारतीय IT कंपनियों का ऑपरेटिंग खर्च बढ़ जाएगा और उनका मुनाफा घट सकता है। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार में IT सेक्टर की कंपनियों पर देखने को मिलेगा।

End of Feed