Share Market Today: शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, इन फैक्टर्स का दिखेगा असर

शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत कमजोर माहौल में की। हल्की गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी से साफ है कि निवेशक ग्लोबल संकेतों और हाल की तेजी के बाद थोड़ा सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं बाजार पर आज किन फैक्टर्स का असर दिखेगा।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार 8 दिसंबर को शेयर बाजार कमजोर शुरुआत के साथ लाल निशान में दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक फिसलकर 85,600 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 50 अंकों की गिरावट के साथ 26,130 पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर हरे निशान में थे, जबकि 19 शेयरों पर दबाव बना रहा। यह संकेत देता है कि बाजार में मिलाजुला माहौल है और निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

Share Market Today

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई बाजारों में भी मिश्रित व्यापार देखने को मिला। जापान का निक्केई इंडेक्स मामूली 0.03% गिरा, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.19% चढ़ा। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स लगभग 1% टूट गया, वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 0.62% की मजबूती दिखाते हुए ऊपर रहा। अमेरिकी बाजार भी 5 दिसंबर को सकारात्मक बंद हुए थे, जहां डाउ जोन्स 0.22% चढ़ा और नैस्डेक तथा S&P 500 में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई।

End of Feed