Share Market Today: फ्लैट बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 28 तो निफ्टी 12 अंक फिसला

सेंसेक्स 28.21 अंक या 0.04 प्रतिशत की मार्जिनल गिरावट के साथ 75,939.18 पर बंद हुआ। यह अपने इंट्रा-डे लो लेवल 75,581.38 से लगभग 357.8 अंक अधिक था। इसी के साथ सेंसेक्स ने इंट्रा-डे हाई लेवल 76,338.58 को छुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 775.80 अंक या 1.56 प्रतिशत चढ़ने के बाद 50,527.25 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 357.45 अंक या 2.36 प्रतिशत की तेजी के बाद 15,525.90 पर बंद हुआ।

Share Market Today: भारतीय घरेलू बेंचमार्क सूचकांक कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सीमित दायरे में बंद हुए। कारोबार के अंत में आईटी सेक्टर में बिकवाली दर्ज की गई। वहीं, पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी रही। सेंसेक्स 28.21 अंक या 0.04 प्रतिशत की मार्जिनल गिरावट के साथ 75,939.18 पर बंद हुआ। यह अपने इंट्रा-डे लो लेवल 75,581.38 से लगभग 357.8 अंक अधिक था। इसी के साथ सेंसेक्स ने इंट्रा-डे हाई लेवल 76,338.58 को छुआ। निफ्टी 12.40 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के बाद 22,932.90 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान इंडेक्स 23,049.95 और 22,814.85 के बीच कारोबार करता रहा। कारोबार के अंत में निफ्टी मिडकैप, निफ्टी स्मॉलकैप और निफ्टी बैंक में बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी बैंक 482.80 अंक या 0.98 प्रतिशत की तेजी के बाद 49,570.10 पर बंद हुआ।

Share Market Today

फ्लैट बंद हुआ शेयर बाजार

यहां हुई बढ़त

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 775.80 अंक या 1.56 प्रतिशत चढ़ने के बाद 50,527.25 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 357.45 अंक या 2.36 प्रतिशत की तेजी के बाद 15,525.90 पर बंद हुआ। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक दे के अनुसार, "निफ्टी ने उतार-चढ़ाव को बरकरार रखते हुए एक दायरे में कदम रखा है। निचले स्तर पर 22,800 लेवल महत्वपूर्ण सपोर्ट बना रहेगा। जब तक 22,800 का स्तर टूट नहीं जाता, हमें बाजार में कोई बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है।"

End of Feed