बिजनेस

Gold-Silver Price Today 20 February 2025: सोना-चांदी के रेट में फिर बदलाव, घटे या बढ़े, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 20 February 2025 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आपके शहर में आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Image

जानिये सोना-चांदी का ताजा भाव

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 20 February 2025: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। गुरुवार को 24 कैरेट सोने का दाम पिछले बंद 86733 रुपये के मुकाबले बढ़कर 86520 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी का रेट 97566 रुपये/किलो के मुकाबले बढ़कर 97789 रुपये हो गया। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99986733 रुपये86541 रुपये86520 रुपये
सोना 99586386 रुपये86194 रुपये86174 रुपये
सोना 91679447 रुपये79272 रुपये79525 रुपये
सोना 75065050 रुपये64906 रुपये64890 रुपये
सोना 58550739 रुपये50627 रुपये50614 रुपये
चांदी 99997566 रुपये/किलो97181 रुपये/किलो97789 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹79410₹86630₹65360
मुंबई में सोना का भाव₹79410₹86630₹64980
दिल्ली में सोना का भाव₹79560₹8678o₹65100
कोलकाता में सोना का भाव₹79410₹86630₹64980
अहमदाबाद में सोना का भाव₹79460₹86680₹65020
जयपुर में सोना का भाव₹79560₹86780₹65100
पटना में सोना का भाव₹79460₹86680₹65020
लखनऊ में सोना का भाव₹79560₹86780₹65100
गाजियाबाद में सोना का भाव₹79560₹86780₹65100
नोएडा में सोना का भाव₹79560₹86780₹65100
अयोध्या में सोना का भाव₹79560₹86780₹65100
गुरुग्राम में सोना का भाव₹79560₹86780₹65100
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹79560₹86780₹65100

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article