Share Market Closing: बाजार से दिनभर की तेजी गायब, लाल निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market Closing: टीम इंडिया की जीत का जश्न सिर्फ स्टेडियम तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर शेयर बाजार पर भी देखा गया। सोमवार को शेयर बाजार ने छह दिन की लगातार गिरावट के बाद रफ्तार पकड़ी और सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल आया। लेकिन बाजार बंद होने के समय मामूली गिरावट देखने को मिली।

Share Market Closing: बीती रात भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 फाइनल में कड़ी टक्कर देते हुए हराया। इस जीत का वेलकम भारतीय शेयर बाजार ने भी किया। सोमवार को शेयर बाजार ने छह दिन की लगातार गिरावट के बाद रफ्तार पकड़ ली और सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल आया। निवेशकों में उत्साह लौट आया है और कई प्रमुख शेयरों में तेजी देखने को मिली। लेकिन दिन भर उतार-चढाव के बाद सोमवार को बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 140 अंकों की तेजी पर खुला। वहीं NSE के 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क निफ़्टी 50 70 अंकों की तेजी पर खुला। वहीं 3.30 बजे सेंसेक्स 61.51 अंकों की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार में उतार चढ़ाव कई कारणों की वजह से है। इस हफ्ते बुधवार को RBI के फैसले भी आएंगे जिसका बाजार पर असर देखने को मिल रहा है।

share market

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

वहीं अगर एशियाई बाजारों की बात करें तो यहां मिला-जुला कारोबार देखा जा रहा है। जापान का निक्केई मामूली बढ़त में है, जबकि चीन और हांगकांग के बाजारों में हल्की नरमी देखने को मिल रही है।

End of Feed