Share Market Today : बाजार में लौटी रौनक! Nifty 24,100 के पार, Sensex 400 अंक उछला

शेयर बाजार में मजबूती के साथ शुरुआत हुई है। Nifty जहां मजबूती से 24100 से ऊपर टिका है। वहीं, Sensex में 400 अंक से ज्यादा की तेजी आई है। खासतौर पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड है।

Stock Market Opening Bell Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है। वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। शुरुआती कारोबार में Nifty 50 24,100 के स्तर को पार कर गया, जबकि Sensex 350 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। बैंकिंग, वित्तीय और मिडकैप शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार का मूड पूरी तरह सकारात्मक नजर आया।

stock market today, share market today, market watch, sensex, nifty

शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरू हुआ कारोबार (Image Source: iStockphoto)

Nifty और Sensex की मजबूत शुरुआत

सोमवार सुबह Nifty 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 24,137.40 पर कारोबार कर रहा है। वहीं Sensex 400 अंक से ज्यादा की तेजी क साथ 77,233.37 अंक तक उछल गया है। बाजार की मजबूती सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। Nifty Midcap 100 में 0.43%, Nifty Smallcap 100 में 0.50% और Nifty Smallcap 250 में 0.61% की बढ़त दर्ज की गई। इससे साफ संकेत मिलता है कि निवेशकों का भरोसा व्यापक बाजार में भी मजबूत बना हुआ है। Nifty Bank 57,906 के स्तर पर 0.38% चढ़ा हुआ था, जबकि Nifty Financial Services में 0.46% की तेजी देखी गई। वित्तीय शेयरों में खरीदारी बाजार को सहारा देने वाला सबसे बड़ा कारक बनी हुई है।

End of Feed