Share Market Today: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 101 अंक चढ़ा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और फार्मा सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है।

Share Market Today: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक बुधवार के कारोबारी दिन हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी,मेटल और रियल्टी सभी सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है। सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 101.51 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के बाद 84,375.43 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 49.65 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के बाद 25,984.80 स्तर पर बना हुआ था।

Share Market

बढ़त में सेंसेक्स-निफ्टी (Photo: File Photo)

ब्रॉड मार्केट का प्रदर्शन

सुबह के कारोबार में निफ्टी बैंक 56.10 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,570.30 स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 69.95 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के बाद 60,665.95 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 43.55 अंक या 0.25 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,407.65 स्तर पर था।

End of Feed