Closing Bell : Sensex 114 अंक टूटा, Nifty सपाट बंद, फिर भी 2.5 लाख करोड़ बढ़ी पूंजी

Share Market Today (शेयर बाज़ार आज 07-May-2026): ग्लोबल मार्केट्स में जहां तूफानी तेजी है। वहीं, भारतीय बाजार में अलग तरह का ट्रेंड दिखा। निफ्टी सेंसेक्स जहां लगभग सपाट बंद हुए। वहीं, सेक्टोरल और ब्रॉड मार्केट में जोरदार उछाल रहा।

आज का शेयर बाजार (07-May-2026): घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली। इसके बाद बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव चलता रहा। दिन के आखिर में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए। वहीं, ब्रॉड और सेक्टोरल मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद Sensex और Nifty लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए। दिनभर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी ने निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹2.5 लाख करोड़ का इजाफा कर दिया।

Share Market nifty Sensex

बढ़त में सेंसेक्स-निफ्टी

Sensex 114 अंक टूटा, Nifty सपाट बंद

BSE Sensex 114 अंक गिरकर 77,844 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं NSE Nifty 50 मामूली 4 अंक की गिरावट के साथ 24,326 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान Nifty 24,482 तक पहुंच गया था, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली।

End of Feed