Share Market Toady 20 March: रिकवरी के संकेत दे रहा गिफ्ट निफ्टी, यूएस फ्यूचर में तेजी

Share Market Toady 20 March: शेयर बाजार में गुरुवार की भारी गिरावट के बाद गिफ्ट निफ्टी से हल्की रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, अमेरिकी फ्यूचर मार्केट में भी मजबूती का रुख है। हालांकि, जापानी बाजार में गिरावट सेंटिमेंट को कमजोर कर रही है।

Nifty Sensex Gift Nifty Today 20 March आज 20 मार्च को संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार पॉजिटिव से फ्लैट शुरुआत कर सकता है। GIFT Nifty हल्की बढ़त में दिख रहा है, जिससे निफ्टी में रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, गुरुवार को अमेरिकी बाजारों की कमजोरी और शुक्रवार सुबह से जापानी बाजार में गिरावट सेंटीमेंट पर दबाव बना रही है। हालांकि, यूएस फ्यूचर में तेजी इस दबाव से राहत दिखा रही है। इस तरह कुल मिलाकर एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है, जिससे निवेशकों का मूड सतर्क बना हुआ है।

Stock Market Today 20 March, आज 20 मार्च को शेयर बाजार

शेयर बाजार में हल्की रिकवरी संभव

ग्लोबल संकेत

अमेरिकी बाजारों में कमजोरी साफ दिखी। S&P 500 और Nasdaq दोनों में गिरावट दर्ज हुई, जबकि टेक शेयरों में दबाव बना रहा। डॉव फ्यूचर्स में हल्की रिकवरी जरूर दिख रही है, लेकिन टेक्निकल संकेत अभी भी “Very Bearish” बने हुए हैं। यूरोपीय बाजारों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। DAX करीब 3% टूटा, जबकि FTSE और CAC में भी 2% से ज्यादा की गिरावट आई। यह संकेत देता है कि ग्लोबल रिस्क-ऑफ सेंटीमेंट अभी खत्म नहीं हुआ है।

End of Feed