Market Summary: आज शेयर बाजार में क्या हुआ, किन शेयरों ने कराई कमाई, कौन बने लूजर?

Share Market में आज दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। खासतौर पर बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दिन के आखिर में सपाट स्तरों पर बंद हुए। बाजार में शुरुआती कमजोरी और बीच-बीच में रिकवरी के बावजूद बाजार नए ट्रिगर की कमी से जूझता नजर आया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी सेंटीमेंट पर दबाव बनाए रखा।

Market Summary: साल के आखिरी हफ्ते में NIFTY-SENSEX आज सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद सपाट स्तरों पर बंद हुए। विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली और नए ट्रिगर्स की कमी के बीच निवेशक सतर्क नजर आए। नतीजा यह रहा कि दिनभर की ऊहापोह के बाद दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लगभग सपाट स्तरों पर बंद हुए। हालांकि, सेक्टरल लेवल पर तस्वीर साफ रही। सीमेंट और इंफ्रा शेयरों में जबरदस्त खरीदारी दिखी, जबकि आईटी और फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली ने दबाव बनाया।

Share Market

कैसा रहा आज का बाजार। (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

कैसा रहा Sensex और Nifty का हाल

मंगलवार को Sensex और Nifty दोनों ही लगभग सपाट बंद हुए। लगातार दो सत्र की तेजी के बाद बाजार ने आज ब्रेक लिया। आईटी और फार्मा शेयरों में दबाव रहा, जबकि सीमेंट और इंफ्रा से जुड़े स्टॉक्स में तेज खरीदारी दिखी। सेंसेक्स 85,690.10 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 85,342.99 अंक इंट्रा डे लो और 85,704.93 इंट्रा डे हाई रहा। दिन के आखिर में 0.05% की गिरावट के साथ सेंसेक्स 42.64 अंक टूटकर 85,524.84 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ NIFTY 26,205.20 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 26,119.05 अंक के इंट्रा डे लो और 26,233.55 अंक इंट्रा डे हाई के तक पहुंचा। दिन के आखिर में 0.02% की तेजी के साथ निफ्टी 4.75 अंक बढ़कर 26,177.15 पर बंद हुआ।

End of Feed