Share Market Live Today (09-Apr-2026): सेंसेक्स 931, निफ्टी 229 अंक लुढ़कर बंद, क्यों फिसला बाजार?

Share Market Live Today (09-Apr-2026): भारतीय शेयर बाजार की आज ओपनिंग कमजोरी के साथ हुई है। दोनों इंडेक्स दिनभर कमजोरी के ट्रेंड में रहे। सेंसेक्स 931 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 222 अंक गिरकर बंद हुआ।

Share Market Live Today (09-Apr-2026): गुरुवार 9 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार ने हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत की, जो दिन बढ़ने के साथ बढ़ती गई। दोपहर बाद सेंसेक्स जहां 1100 अंक से ज्यादा फिसल गया। वहीं, निफ्टी में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट आ गई। निफ्टी इस दौरान 23,682.80 तक फिसल गया है। जबकि, सेंसेक्स 76,347.90 अंक तक लुढ़क गया है।

Share Market Live Today  (09-Apr-2026)

शेयर बाजार में कमजोरी का रुख

हालांकि, आखिर आधे घंटे में हल्की रिकवरी आई और दोनों इंडेक्स निचले स्तर से उठे। दिन क आखिर में सेंसेक्स 931 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 229 अंक की गिरावट आई। हालांकि, बाजार की ब्रेड्थ में ज्यादा कमजोरी नहीं आई, हालांकि, फिर भी मार्केट कैप में करीब 27,542.18 करोड़ की गिरावट आई है।

End of Feed