उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच शेयर बाजार की फ्लैट क्लोजिंग, हरे निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स

Share Market Closing: स्वतंत्रता दिवस से पहले बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स दूसरे दिन भी बढ़त बनाए रखते हुए 57.75 अंक यानी 0.07 प्रतिशत चढ़कर 80,597.66 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 211.27 अंक बढ़कर 80,751.18 अंक पर पहुंच गया था, लेकिन फिर इसमें गिरावट आई और ये 58 अंकों पर सिमट गया।

Share Market Closing: अमेरिका-रूस वार्ता से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लगभग स्थिर बंद हुए। सेंसेक्स में 58 अंक और निफ्टी में 12 अंक की मामूली तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स दूसरे दिन भी बढ़त बनाए रखते हुए 57.75 अंक यानी 0.07 प्रतिशत चढ़कर 80,597.66 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 211.27 अंक बढ़कर 80,751.18 अंक पर पहुंच गया था।

Share Market

Share Market

निफ्टी का हाल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 11.95 अंक यानी 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,631.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में से इटर्नल, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयरों में प्रमुख रूप से तेजी रही। हालांकि, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को होने वाली बैठक का ऊर्जा बाजारों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। ऐसी चर्चा है कि रूस पर लगे पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है।

End of Feed