Share Market Down: दिनभर उतार-चढ़ाव के बीच क्यों लाल हुआ बाजार, ये हैं गिरावट की तीन वजह

Share Market Closing बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव का दौर रहा, लेकिन कारोबार के अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव में Sensex इंट्रा डे हाई से करीब 350 अंक नीचे फिसल गया, जबकि Nifty 26,150 के अहम स्तर के नीचे बंद हुआ। IT और फार्मा शेयरों में कमजोरी ने बाजार पर अतिरिक्त दबाव बनाया, जिससे निवेशकों का रुझान सतर्क बना रहा और बाजार कंसोलिडेशन मोड में नजर आया।

Market Closing Snapshot: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरावट में बंद हुए। Sensex जहां 116.14 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 85,408.70 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान Sensex ने 85,738.18 का हाई और 85,342.19 का लो बनाया। दिन की शुरुआत इंडेक्स ने 85,533.11 पर की थी, जबकि पिछला बंद 85,524.84 रहा था। इंट्राडे हाई से क्लोजिंग तक Sensex करीब 330 अंक फिसला, जो साफ तौर पर ऊंचे स्तरों पर बिकवाली का संकेत देता है।

Closing Bell

गिरावट में बंद हुआ बाजार। (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)

वहीं, NSE Nifty 50 35.05 अंक या 0.13 फीसदी टूटकर 26,142.10 पर बंद हुआ। Nifty ने 26,170.65 पर ओपनिंग की थी और कारोबार के दौरान 26,236.40 का हाई तथा 26,123.00 का लो छुआ। 26,150 के अहम स्तर के नीचे बंद होना यह दिखाता है कि बाजार फिलहाल कंसोलिडेशन फेज में बना हुआ है।

End of Feed