Top 10 Companies Valuation:टॉप 10 में से तीन कंपनियों का वैल्यूएशन 70,312 करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही

Top 10 Companies valuation : शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को नुकसान का सामना करना पड़ा।

Top 10 Companies valuation : घरेलू शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच बीते सप्ताह देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से तीन का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 70,312.7 करोड़ रुपये बढ़ गया जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही। पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ की स्थिति में रहीं। हालांकि शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को नुकसान का सामना करना पड़ा। इन सात कंपनियों का संयुक्त रूप से घाटा 68,783.2 करोड़ रुपये रहा।

Share Market

बीते सप्ताह देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियां।

एक सप्ताह पहले रिकॉर्डतोड़ तेजी हासिल करने के बाद बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स के लिए पिछला हफ्ता मुनाफावसूली का जोर रहने से 376.79 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट लेकर आया। हालांकि देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन इस अवधि में 47,021.59 करोड़ रुपये बढ़कर 17,35,194.85 करोड़ रुपये हो गया।

End of Feed