Share Market Today, 17 April 2023 : 520 अंक टूटा सेंसेक्स, 9 दिन की तेजी पर ब्रेक, IT सेक्टर ने बिगाड़ा मूड

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 17 April 2023 : आज लगातार 9 दिन चढञने के बाद सेंसेक्स में कमजोरी आई। निफ्टी भी 100 अंक से अधिक नीचे फिसला।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईटी सेक्टर में आई सबसे अधिक गिरावट
  • फार्मा इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुआ
  • 9 दिन के बाद गिरा सेंसेक्स

Share Market Today, 17 April 2023 : आज 17 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। आज की गिरावट से निफ्टी 17,700 के करीब बंद हुआ। बता दें कि आज सेंसेक्स में भी कमजोरी आई। इससे पहले लगातार 9 दिन सेंसेक्स ऊपर चढ़ा था। आज जिस सेक्टर ने निवेशकों को नुकसान कराया, उनमें आईटी पहले नंबर पर रहा। आईटी इंडेक्स में 4.7 फीसदी की गिरावट आई।

Share Market Today, 17 April 2023

शेयर बाजार में आज गिरावट आई है

यहां भी हुआ नुकसान

आज फार्मा इंडेक्स में भी नुकसान हुआ। फार्मा इंडेक्स 0.6 फीसदी नीचे फिसला। हालांकि पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3 फीसदी और ऑयल एंड गैस, रियल्टी, एफएमसीजी इंडेक्स में 1-1 फीसदी की तेजी आई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.15 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

End of Feed