Share Market 28 August: ट्रंप टैरिफ से बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स निफ्टी बुरी तरह टूटे

Share Market 28 August: मेरिका की ओर से 27 अगस्त से 25% अतिरिक्त टैरिफ लागू किए जाने की घोषणा के बाद पहली बार भारतीय बाजार में इसका असर देखने को मिलेगा। प्री ओपनिंग में बाजार लाल निशान पर खुला लेकिन बाद में ये हरे निशान की तरफ लौट गया। यहां आप शेयर बाजार से जुड़े दिन भर के अपडेट देख सकते हैं।

Share Market 28 August: गणेश चतुर्थी की छुट्टी के बाद आज शेयर बाजार फिर से खुलेगा। अहम बात यह है कि अमेरिका की ओर से 27 अगस्त से 25% अतिरिक्त टैरिफ लागू किए जाने की घोषणा के बाद पहली बार भारतीय बाजार में इसका असर देखने को मिलेगा। 9.15 बजे बाजार खुलते ही ट्रंप टैरिफ का असर दिखा और सेंसेक्स ने 250 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया जबकि 9.37 बजे BSE 650 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,108.41 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 खुलते ही 124 अंक लुढ़क कर 24577 अंकों पर खुला है।निफ्टी बैंक 440 .30 अंक गिरकर 54003 अंकों पर खुला है.

Share Market 28 August

Share Market 28 August

इन शेयरों पर दिखा सबसे ज्यादा असर

सेंसेक्स के शेयरों में आज सबसे ज्यादा दबाव एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, बीईएल, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी पर दिखा। वहीं दूसरी ओर ईटरनल, एचयूएल, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन और एलएंडटी के शेयरों में तेजी रही।

End of Feed