Share Market 15 September Closing: शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, 8 दिन बाद सेंसेक्स लाल निशान पर बंद

Share Market 15 September Closing: लगातार 8 दिन की तेजी के बाद आज शेयर बाजार में ब्रेक लगा। सेंसेक्स और निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि मिडकैप और स्मलकैप इंडेक्स में मजबूती रही। रियल्टी, एनर्जी और डिफेंस शेयरों में खरीदारी दिखी, लेकिन फार्मा, IT और ऑटो पर दबाव बना रहा।

Share Market 15 September Closing: लगातार आठ दिनों की तेजी के बाद सोमवार को शेयर बाजार में मुनाफावसूली और कंसोलिडेशन देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 118.96 अंक यानी 0.15 फीसदी टूटकर 81,785.74 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 44.80 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 25,069.20 पर बंद हुआ। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में मजबूती रही और ये हरे निशान पर बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी, एनर्जी और डिफेंस शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी, जबकि फार्मा, आईटी और ऑटो सेक्टर पर दबाव बना रहा।

शेयर बाजार

इस सप्ताह निवेशकों का ध्यान भारत-अमेरिका व्यापार सौदे, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति, भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते, विदेशी निवेशकों के रुझान और अन्य अहम आर्थिक आंकड़ों पर टिका रहेगा।

End of Feed