Share Bazar Today:रिकॉर्ड तेजी के बीच डूबे 9 लाख करोड़, जानें सेंसेक्स में क्यों आई 930 अंकों की गिरावट

Share Bazar Today: सबसे ज्यादा बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट आई। बाजार बंद होने पर बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 930.88 अंक के साथ 70,506.31 अंक पर बंद हुआ।

Share Bazar Today:शेयर बाजार में बुधवार का दिन कोहराम मचाने रहा। कोविड के बढ़ते मामले, मुनाफावसूली और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते सेंसेक्स 930 अंक गिर गया। ऐसा कई साल बाद हुआ है जब सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में रहे। हाल यह हुआ कि निवेशकों के एक दिन में ही करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सबसे ज्यादा बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट आई। बाजार बंद होने पर बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 930.88 अंक के साथ 70,506.31 अंक पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों का वाला सूचकांक, निफ्टी (Nifty) 346.70 अंक गिरकर टूटकर 21,106.40 के स्तर पर बंद हुआ।

bse sesnsex

शेयर बाजार में भारी गिरावट

इन शेयरों में बिकवाली

गिरावट कितनी ज्यादा थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें सबसे बड़ी गिरावट टाटा स्टील (Tata Steel)में रही, जिसके शेयर 4.73 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं एचसीएल टेक (HCL Tech), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा गिर गए।

End of Feed