दूसरे बैंकों से जुड़े हुए हैं Paytm वॉलेट के 85% यूजर्स, बाकी जल्द कर लें ये काम, बोले RBI गवर्नर

Shaktikanta Das Interview: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को किसी भी ग्राहक खाते में जमा या ‘टॉप-अप’ स्वीकार करने से रोक दिया। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वदेश से खास बातचीत में कहा कि 80-85 प्रतिशत पेटीएम वॉलेट अन्य बैंकों से जुड़े हुए हैं और बाकी अन्य बैंकों से 15 मार्च तक जुड़ जाएं।

Shaktikanta Das Interview: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पेटीएम वॉलेट का उपयोग करने वाले 80-85 प्रतिशत यूजर्स को रेगुलेटर कार्रवाई के कारण किसी भी बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं शेष यूजर्स को अपने ऐप को अन्य बैंकों से जोड़ने की सलाह दी गई है। रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी ग्राहक खाते में जमा या ‘टॉप-अप’ स्वीकार करने से रोक दिया। दास ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े वॉलेट को अन्य बैंकों के साथ जोड़ने की समयसीमा 15 मार्च तय की गई है। उन्होंने समयसीमा आगे बढ़ाए जाने की संभावना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक का दिया गया समय पर्याप्त है और इसे आगे बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि 80-85 प्रतिशत पेटीएम वॉलेट अन्य बैंकों से जुड़े हुए हैं और शेष 15 प्रतिशत को अन्य बैंकों से जुड़ने की सलाह दी गई है। दास ने कहा कि आरबीआई ने अपने नियमन के दायरे में आने वाली इकाई, पीपीबीएल के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें वित्तीय टैक्नोलॉजी कंपनियों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके उलट आरबीआई वित्तीय टैक्नोलॉजी सेक्टर में नवोन्मेष का समर्थन करता है और नये उत्पादों के परीक्षण को लेकर ‘सैंडबॉक्स’ (सीमित दायरे में उत्पादों का ‘लाइव’ परीक्षण) व्यवस्था लेकर आया है।

Paytm Wallet, Shaktikanta Das, RBI Governor, Paytm News

पेटीएम को लेकर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़ी बात कही

फिनटेक के विकास के लिए पूरी तरह तैयार आरबीआई

ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वदेश चैनल के साथ खास बातचीत में उन्होंने कहा कि आरबीआई फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों) का पूरा समर्थन करता है और करता रहेगा, आरबीआई फिनटेक के विकास के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कोई व्यक्ति फेरारी का मालिक हो सकता है और उसे चला सकता है, लेकिन फिर भी उसे दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना होगा। यह पूछे जाने पर कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) पेटीएम भुगतान ऐप लाइसेंस पर कब निर्णय लेगा, दास ने कहा कि आंतरिक जांच-पड़ताल के बाद ही इस संबंध में कदम उठाया जाना है। दास ने कहा कि जहां तक आरबीआई का सवाल है, हमने उन्हें सूचित कर दिया है कि अगर एनपीसीआई पेटीएम भुगतान ऐप को जारी रखने पर विचार करता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि हमारी कार्रवाई पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ थी। ऐप एनपीसीआई के पास है। एनपीसीआई इसपर विचार करेगा। मुझे लगता है कि उन्हें इस बारे में जल्द ही निर्णय करना चाहिए।

End of Feed