Sensex-Nifty सपाट, क्या अब बाजार में लौटेगी तेजी, आंकड़े बता रहे कब आएगी रैली?

शेयर बाजार सितंबर में मंथली डेटा के हिसाब से गिरावट के साथ बंद होता दिख रहा है। आज भी सेंसेक्स-निफ्टी सपाट हैं। हालांकि, ब्रॉड मार्केट में मजबूती दिख रही है। जानें ऐतिहासिक आंकड़े क्या बता रहे हैं?

Share Market Sensex Nifty Reversal : शेयर बाजार के पुराने निवेशक जानते हैं कि बाजार जितनी तेजी से नीचे गिरता है, उससे भी ज्यादा तेजी से ऊपर चला जाता है। लेकिन, पिछले 2 साल से बाजार, खासतौर पर बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty एक रेंज में अटके हुए हैं। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या वाकई बाजार अब कभी बुलिश मोड में आएगा, क्योंकि फिलहाल यह पैटर्न साफ दिख रहा है कि जैसे ही निफ्टी थोड़ा उठता है प्रॉफिट बुकिंग शुरू हो जाती है।

Share Market pullback

शेयर बाजार में तेजी के संकेत

सितंबर की निराशाजनक स्थिति

सितंबर में बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty की मंथ ऑन मंथ स्थिति देखें, तो करीब Nifty करीब 5 फीसदी नीचे है। इसी तरह Sensex भी 5 फीसदी से ज्यादा नीचे है। वहीं, Nifty 500 भी 5 फीसदी से ज्यादा नीचे लुढ़का हुआ है। यह बताता है कि बाजार में व्यापक बिकवाली हुई, जिसकी वजह से सिर्फ बेंचमार्क ही नहीं, बल्कि टोटल मार्केट नीचे गया है। वही, YTD ये तीनों ही इंडेक्स 7 से 15 फीसदी नीचे चले गए हैं। तीनों की स्थिति को नीचे दिए गए इन्फोग्राफ में भी समझ सकते हैं।

End of Feed