Sensex-Nifty सपाट बंद, Smallcap शेयरों में तूफानी तेजी, Media इंडेक्स 3.52% उछला

शेयर बाजार में आज F&O सेगमेंट में अक्टूबर सीरीज खत्म हो गई है। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी जहां इंट्रा डे में सपाट बंद हुए हैं। वहीं, मंथली क्लोजिंग के लिहाज से निवेशकों को निराश किया है।

Stock Market Closing Today Nifty Sensex : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 27 अक्टूबर को कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि, बड़े शेयरों में सुस्ती के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। Nifty Smallcap 100 में 2.69% और Nifty Smallcap 50 में 2.67% की तेजी आई। सेक्टरों में Media Index सबसे आगे रहा, जबकि बैंकिंग शेयरों पर दबाव दिखा।

Stock Market Closing nifty sensex

शेयर बाजार में खरीदारी का मजबूत ट्रेंड

Sensex-Nifty सपाट बंद

Sensex मंगलवार को 8.08 अंक या 0.01% गिरकर 73,598.67 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 73,762.98 का ऊपरी और 73,179.41 का निचला स्तर छुआ। वहीं, Nifty में 3.45 अंक या 0.02% की गिरावट रही। यह 22,749.75 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 22,636.85 से 22,829.75 के दायरे में रहा। मोटे तौर पर दोनों इंडेक्स में आज मंथली एक्सपायरी का असर दिखा है।

End of Feed