क्या गिरावट के बाद जल्द लखटकिया होगा सेंसेक्स, इस धुरंधर ब्रोकरेज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण जताते हुए सेंसेक्स का बेस केस लक्ष्य जून 2026 तक 89,000 तय किया है, जो मौजूदा स्तर से लगभग 8% अधिक है। फर्म ने अनुकूल परिस्थितियों में सेंसेक्स के 1 लाख के स्तर तक पहुंचने की 30% संभावना जताई है। यह अनुमान मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था, स्थिर नीतिगत माहौल, खुदरा निवेशकों की सक्रियता और विदेशी निवेशकों के दृष्टिकोण में संभावित बदलाव पर आधारित है।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर एक सकारात्मक दृष्टिकोण पेश किया है। फर्म ने अपने बेस केस अनुमान में सेंसेक्स का टारगेट बढ़ाकर जून 2026 तक 89,000 कर दिया है, जो वर्तमान स्तरों से लगभग 8% ऊपर है। यह पहले के 82,000 (दिसंबर 2025) के अनुमान से अधिक है।

SENSEX SURGE

सेंसेक्स जल्द होगा 1 लाख के पार, इस धुरंधर ब्रोकरेज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

बुलिश बना रहा तो सेंसेक्स 1 लाख तक पहुंच सकता है

Morgan Stanley ने कहा कि यदि अनुकूल परिस्थितियां बनी रहती हैं, जैसे कि कम तेल कीमतें, जीएसटी दरों में कटौती, कृषि सुधार, और 19% की सालाना आय वृद्धि (CAGR), तो सेंसेक्स अगले 12 महीनों में 1,00,000 का आंकड़ा भी छू सकता है। इस बुलिश सूरत को 30% संभावना दी गई है।

End of Feed