आज सेंसेक्स 1,074 अंक उछला, इन 3 वजहों से शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग

ईरान संकट का हल निकलने की उम्मीद से आज शेयर बाजार में बड़ी तेजी रही। निफ्टी उछलकर लंबे समय बाद उछलकर 24 हजार के पार बंद हुआ।

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शानदार तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1,074 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 312 अंक उछलकर बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,073.61 अंक यानी 1.42 प्रतिशत चढ़कर 76,488.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 1,143.72 अंक बढ़कर 76,559.07 अंक पर पहुंच गया।

Share Market

शेयर बाजार

इसी प्रकार, पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 312.40 अंकबढ़कर 24,031.70 अंक परत्र बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, इटर्नल, बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

End of Feed