Sensex 400, Nifty 135 अंक उछला, एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच क्यों भागा भाारतीय बाजार?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन खरीदारी का मजबूत ट्रेंड है। वहीं, दूसरी तरफ ज्यादातर एशियाई बाजारों में बिकवाली हावी है। खासतौर पर जापान का टेक हेवी बेंचमार्क इंडेक्स निक्केई 3 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है।

Stock Market Sensex Nifty Today : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 4 नवंबर को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में Sensex 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,396.04 अंक तक उछल गया। इसी तरह निफ्टी 135 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 23,946.35 तक पहुंच गया। भारतीय बाजार में यह लागातार चौथा कारोबारी सत्र है, जब मार्केट ब्रेड्थ मजबूत है और चौतरफा खरीदारी हो रही है। खासतौर पर मेटल शेयरों में बड़ा उछाल आया है। नवंबर में आज तीसरा कारोबारी सत्र है, इस तीन दिन के कारोबार में भारतीय बाजार के वैल्यूएशन में 8 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।

Share Market nifty sensex

शेयर बाजार में तेजी का माहौल

एशियाई बाजारों में कोहराम

भारतीय बाजार के उलट एशिया के ज्यादातर प्रमुख बाजारों में दबाव देखने को मिला। जापान का Nikkei 225 करीब 4.39% टूट गया। दक्षिण कोरिया का KOSPI 3.27% और Taiwan Weighted Index 2.94% गिरा। वहीं Hang Seng में 0.13% और Shanghai Composite में 0.10% की मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा US के फ्यूचर मार्केट में भी बिकवाली हावी है। जबकि, इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजार गिरावट में बंद हुए थे।

End of Feed