Stock Market Today:सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के पार हुआ बंद, Nifty भी नये शिखर पर

Stock Market Today: सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेस्ले प्रमुख रूप से तेजी रही।

Stock Market Today:घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 354 अंक चढ़कर पहली बार 75,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। मुख्य रूप से एफएमसीजी, एनर्जी तथा मेटल शेयरों में तेजी रही।तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 354.45 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर 75,038.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 421.44 अंक की तेजी के साथ 75,105.14 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

SENSEX AT RECORD HIGH

सेंसेक्स ने फिर बनाया रिकॉर्ड

एनएसई निफ्टी भी 111.05 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,753.80 अंक के अबतक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 132.95 अंक उछलकर 22,775.70 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई तक चला गया था।उल्लेखनीय है कि दोनों मानक सूचकांक मंगलवार को कारोबार के दौरान सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गये थे। सेंसेक्स पहली बार 75,000 के ऊपर पहुंचा था। लेकिन बाद में मुनाफावसूली से यह नुकसान में रहा था।

End of Feed