Stock Market Record: सेंसेक्स ने पहली बार 78000 अंक के पार, निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Stock Market Record: भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स ने पहली बार ऐतिहासिक 78,000 अंक के लेवल को पार किया, जबकि निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 712.44 अंक या 0.92 प्रतिशत उछलकर 78,053.52 अंक पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 823.63 अंक या एक प्रतिशत बढ़कर 78,164.71 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।
  • बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप 0.03 प्रतिशत टूट गया।

Stock Market Record: एशियाई बाजारों के मजबूत रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से मंगलवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने पहली बार ऐतिहासिक 78,000 अंक के स्तर को पार किया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 712.44 अंक या 0.92 प्रतिशत उछलकर 78,053.52 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 823.63 अंक या एक प्रतिशत बढ़कर 78,164.71 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। निफ्टी 183.45 अंक या 0.78 प्रतिशत बढ़कर 23,721.30 के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 216.3 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़कर 23,754.15 अंक पर पहुंच गया था।

Stock Market Record, Stock market, Sensex, Sensex record, Nifty, Nifty record

शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर

इन शेयरों में तेजी और गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, नेस्ले, मारुति और जेएसडब्ल्यू स्टील में गिरावट आई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि बैंकिंग शेयरों में तेजी ने निफ्टी को इस साल 34वीं बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया, हालांकि कई अन्य क्षेत्र गिरकर बंद हुए।

End of Feed